Jalandhar में आंधी-बारिश से मौसम बदला, पारा गिरा
जालंधर। पंजाब में आज माैसम बदल गया है। जालंधर में सुबह आंधी के साथ आई तेज बरसात से पारे में गिरावट आई और माैसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत सात जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कुछ जगह 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और साथ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पंजाब में गर्मी बढ़ने के बाद वीरवार को पारा 40.7 डिग्री पहुंच गया था। अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.5 डिग्री ऊपर बना हुआ है। वहीं शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा लेकिन रविवार को 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिन के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। पंजाब में 40.7 डिग्री के तापमान के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज हुई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे कम 16.5 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम पारा 38.0 डिग्री, लुधियाना का 39.6 डिग्री, पटियाला का 39.5 डिग्री, पठानकोट का 36.7 डिग्री, फरीदकोट का 39.5 डिग्री, एसबीएस नगर का 36.6 डिग्री, होशियारपुर का 36.2 डिग्री और रूपनगर का 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 19.7 डिग्री, लुधियाना का 18.0 डिग्री, पटियाला का 17.6 डिग्री, पठानकोट का 16.7 डिग्री, बठिंडा का 21.6 डिग्री, फाजिल्का का 18.8 डिग्री, फिरोजपुर का 18.7 डिग्री और होशियारपुर का 22.0 डिग्री दर्ज किया गया।
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम
टीकमगढ़ में बड़ा हादसा: सागर रोड पर पलटी बस, 15 यात्री घायल
सप्लाई चेन मजबूत: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में नहीं होगी पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी।